समाजवादी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा में छटपटाहट : लीलावती कुशवाहा
2022 में सपा की स्पष्ट बहुमत से बनेगी सरकार, अखिलेश दुबारा बनेगे सूबे के मुख्यमंत्री
सैफई आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाह का किया गया ज़ोरदार स्वागत
इटावा: समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने कहा है कि समाजवादी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी पूरी तरह से घबरा गया है और चुनाव जीतने के लिए अभी से तरह-तरह के हथकंडे अपनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं का इस बार शत प्रतिशत वोट समाजवादी पार्टी को मिलेगा। भाजपा सरकार ने महिलाओं के किचन का बजट पूरी तरह से बिगाड़ कर रख दिया है इसका बदला महिलाएं 2022 में समाजवादी पार्टी के पक्ष में एक तरफा मतदान करके लेंगी।
लगभग 65 जिलों का दौरा कर चुकी लीलावती कुशवाह महिला संगठन को मजबूती देने के लिए निकली है। वह हर जिले में महिला संगठन को मजबूती देने का काम कर रही है।
सैफई के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में सैफई बुलेटिन से खास बातचीत में लीलावती कुशवाह ने कहा अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी घबरा गये है। उन्होंने कहा कि सरकार का सिर्फ टेलीविजन और अखबारों में रोजगार देखने को मिलता है उन्होंने कहा कि धरातल पर प्रदेश का युवा एवं महिलाएं हताश और निराश है लाखों-करोड़ों बेरोजगारों युवाओं के आंसू जो भाजपा सरकार को सफाया करेंगा ।जब से भाजपा सरकार बनीं है । महंगाई , बेरोजगारी, और भ्रष्टाचार से पूरी तरह से महिलाएं एवं आम जनता परेशान हैं श्रीमती कुशवाहा ने जोर देकर कहा कि महिलाओं याद रखना भाजपा सरकार कभी भी आप की हितैषी नहीं हो सकती है यह पूजी पतियों के हितैषी है। जो परिवार वाले नहीं हैं वह क्या जाने परिवार का दुःख दर्द ? पूर्व बिधान परिषद श्रीमती लीलावती कुशवाहा ने महिलाओं को याद दिलाया कि धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव जी का सपना पूरा करने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने बेटियों को कन्या योजना,102,108, एंबुलेंस महिलाओं,को समाजवादी पेंशन,पढ़ें बेटी बढ़े बेटी योजना चलाई थी एवं उनकी सुरक्षा के लिए 1090 जिससे महिलाओं को इज्जत सम्मान मिलता था।
पूर्व बिधान परिषद श्रीमती लीलावती कुशवाहा ने कहा कि भाजपा की नीतियां जनविरोधी हैं। भाजपा की इन नीतियों के कारण बेरोजगारी बढ़ी है। समाज में नफरत बढ़ी और महंगाई तथा भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई है। भाजपा की भाषा खराब है और उसका आचरण षडयंत्रकारी है। आर.एस.एस. की विचारधारा से भारत खतरे में है। भाजपा-आरएसएस दोनों आरक्षण समाप्त करने और मौलिक अधिकारों पर हमला करते हैं।
पूर्व बिधान परिषद श्रीमती लीलावती कुशवाहा ने कहा कि भाजपा किस तरह किसानों को धोखा दे रही है, धान क्रय केन्द्रों में परेशान हाल किसानों को देखकर समझा जा सकता है। तौल में झोल के साथ क्रय केन्द्रों में किसान के धान की खरीद में तमाम अड़ंगे लगाए जाते हैं। बिचौलियों और सरकारी नौकरशाही के साथ नेताओं की साठगांठ के चलते किसान को एमएसपी नहीं मिलती। अतः मजबूरी में उसे औने पौने दाम में अपनी फसल बेचनी पड़ रही है।
पूर्व बिधान परिषद श्रीमती लीलावती कुशवाहा ने कहा कि भाजपा राज में सार्वजनिक सम्पत्तियाँ बेची जा रही हैं। चंद पूंजीपतियों के हाथों में राष्ट्रीय सम्पत्तियाँ गिरवी रखी जा रही है। भाजपा अन्याय की प्रतीक है। किसानों के हितों के काम के बजाय खेती-किसानी को पूंजीघरानों की बंधक बनाने की साजिषें हो रही हैं। अपनी आवाज उठाने पर किसान पर जीप-चढ़ा दी जाती है। किसान के उपयोग में आने वाली खाद-बीज, कीट नाशक, डीजल और बिजली के दाम बढ़े हुए हैं।
इस अवसर पर इंजीनियर आस्था कुशवाह, सुनीता शाक्य पूर्व प्रधान, संतोष शाक्य ब्लॉक अध्यक्ष सपा मौजूद रहे।