अयोध्या में ‘होटल दी बलराम’ का भव्य उद्घाटन

Update: 2026-02-26 14:09 GMT


रामनगरी अयोध्या के बूथ नंबर चार स्थित पूर्व “होटल दी बलराम” का आज भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। होटल का शुभारंभ होटल मालिक श्री सुरेंद्र यादव की माताजी श्रीमती गिरिजा देवी ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने के उपरांत फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व समाजवादी पार्टी मंत्री श्री पवन पांडेय ने होटल मालिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री सुरेंद्र यादव एवं श्री शिवकुमार यादव द्वारा अयोध्या में एक आधुनिक एवं सुविधायुक्त होटल का निर्माण कराया गया है, जिससे बाहर से आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर एवं हाईटेक सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने दोनों होटल स्वामियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

पूर्व मंत्री श्री आनंद सेन यादव ने भी होटल की सराहना करते हुए कहा कि अयोध्या में इस प्रकार के व्यवस्थित एवं आधुनिक होटल की आवश्यकता थी। इस होटल के निर्माण से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को ठहरने, भोजन एवं अन्य सुविधाओं की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध होगी। उन्होंने होटल प्रबंधन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान होटल मालिक श्री सुरेंद्र यादव एवं श्री शिवकुमार यादव ने उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया।

होटल मालिक श्री सुरेंद्र यादव ने बताया कि होटल में मल्टीपरपज सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां विवाह, मुंडन, सगाई, कथा-भागवत जैसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए विशाल एवं सुसज्जित हॉल की व्यवस्था है। उन्होंने आमजन से एक बार सेवा का अवसर देने का आग्रह किया।

उद्घाटन समारोह में शिक्षक नेता श्री रामबख्श यादव, समाजवादी पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज यादव, श्री मंजीत यादव, पार्षद श्री अनिकेत यादव, पार्षद श्री लुलुर यादव, पत्रकार श्री वासुदेव यादव, श्री मानसिंह यादव, श्री रवि यादव, लला यादव सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Similar News