बस्ती मंडल में योजनाओं की समीक्षा: समयबद्ध क्रियान्वयन के सख्त निर्देश

Update: 2026-02-26 13:52 GMT

बस्ती। मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें शासन की प्राथमिकताओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुँचे। विभागीय लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति बनाए रखने पर जोर दिया गया, ताकि जनपदों की रैंकिंग प्रभावित न हो।

प्रमुख निर्देश:

जल जीवन मिशन की योजनाएं शीघ्र पूर्ण कराई जाएं।

छात्रवृत्ति वितरण समय से पूरा किया जाए, लापरवाही न बरती जाए।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश।

अस्पतालों में सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

आईजीआरएस प्रकरणों का निष्पक्ष एवं साक्ष्य-आधारित निस्तारण किया जाए।

बैठक में यूनिसेफ द्वारा प्रस्तुत स्वास्थ्य रिपोर्ट में नवजात गृह भ्रमण, टीकाकरण एवं मृत्यु रिपोर्टिंग में सुधार की आवश्यकता बताई गई।

संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी द्वारा संचालन की गई बैठक में तीनों जनपदों के जिलाधिकारी एवं मंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Similar News