आज कर्म क्षेत्र पी.जी. कॉलेज इटावा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन ग्राम सराय एस्सर में आयोजित किया गया जिसका विषय: पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता रहा।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह ने शिविर के लिए विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की तथा कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं पारिस्थितिकी सुरक्षा ही जीवन की सुरक्षा है ।
शिविर में सभी स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं प्रातः शिविर स्थल पहुँचे जहां स्वयंसेवक तथा स्वयं सेविकाओं ने सर्वप्रथम शिविर स्थल की साफ सफाई की तत्पश्चात शिविर की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत से की गयी । शिविर के प्रथम सत्र में सभी स्वयं सेवक तथा स्वयं सेविकाओं ने गांव में घूम कर पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता रैली निकाली तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी । कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजीत कुमार दीक्षित के द्वारा प्रकृति संरक्षण के संबंध में विस्तार से चर्चा की गयी तथा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्राम के लोगों ने भी सहभागिता की एवं स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ाया । पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली एवं कार्यक्रम के पश्चात स्वयंसेवक तथा स्वयं सेविकाओं को लंच ब्रेक दिया गया जिसमें सभी को स्वल्पाहार कराया गया। लंच ब्रेक के पश्चात सत्र में स्वयंसेवक तथा स्वयंसेविकाओं ने क्रीड़ा संबंधी गतिविधियों में सहभागिता की । समापन सत्र में स्वयंसेवक तथा स्वयंसेविकाओं के द्वारा सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभाग किया गया तथा अंत में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ द्वितीय एकदिवसीय शिविर का समापन किया गया । डॉ. अजीत कुमार दीक्षित के द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया ।
इस अवसर पर प्रो. शिवराज सिंह यादव,डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ नमिता पाण्डेय तथा डॉ. नीता पांडेय, ब्रजेश एवं बृजेन्द्र आदि शिक्षक साथी तथा सभी स्वयं सेवक उपस्थित रहे ।