होली से पहले ‘एकतरफा कार्रवाई’ का आरोप: सभासद समेत 29 लोगों पर शांति भंग नोटिस, इलाके में उबाल

Update: 2026-02-24 06:18 GMT

आनन्द प्रकाश गुप्ता

बहराइच: होली पर्व से पूर्व एक पक्षीय पुलिस रिपोर्ट के आधार पर नगर मजिस्ट्रेट द्वारा हिंदू समाज के लोगों के विरुद्ध शांति भंग की कार्यवाही किए जाने को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है। जानकारी के अनुसार प्रशासन ने सभासद सहित कुल 29 लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ धारा 126/135 के तहत नोटिस जारी किए हैं।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के कुछ व्यक्तियों के विरुद्ध संभावित शांति भंग की आशंका जताते हुए की गई है। नोटिस में संबंधित लोगों को पाबंद करने और भारी धनराशि के मुचलके भरने की चेतावनी का भी उल्लेख है।

स्थानीय नागरिकों व समाज के प्रतिनिधियों का आरोप है कि त्योहार के समय इस प्रकार की एकतरफा कार्रवाई से सौहार्द बिगड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई पर पुनर्विचार की मांग की है।

उधर प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कानूनन कदम उठाया गया है और इसमें किसी प्रकार का पक्षपात नहीं किया गया है। स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।




 


Similar News