बहराइच। सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के अंतर्गत 70 प्रगतिशील किसानों का प्रशिक्षण दल सोमवार को कृषि भवन प्रांगण से पंतनगर स्थित जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तथा नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के लिए रवाना हुआ।
उपनिदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर दल को विदा किया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से किसान आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीज, फसल प्रबंधन और नवीन कृषि यंत्रों की जानकारी प्राप्त करेंगे। इससे खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकेगा तथा जिले की कृषि प्रगति को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, शिशिर कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही सद्भावना संस्था के प्रमुख एवं समाजसेवी योगेंद्र मणि त्रिपाठी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।