आनन्द प्रकाश गुप्ता
लखनऊ -
बंगला बाजार। दोसर वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता की अगुवाई में बंगला बाजार में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त एवं विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर तथा पटका पहनाकर दोनों अतिथियों का अभिनंदन किया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया।
इस अवसर पर अभिनेता संजय दत्त ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है और जब समाज संगठित होकर आगे बढ़ता है तो विकास के नए रास्ते खुलते हैं। वहीं विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास, सामाजिक समरसता और जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि दोसर वैश्य समाज हमेशा सामाजिक एकता, सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी रहा है। उन्होंने दोनों विशिष्ट अतिथियों के आगमन को समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि ऐसे अवसर समाज को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में विजय शंकर गुप्ता, सुनील गुप्ता कंतु, संजय गुप्ता, कुंज बिहारी गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, हरीश गुप्ता बबलू, मनीष गुप्ता, प्रसून गुप्ता, ब्रह्मादीन, जगदीश गुप्ता काकड़ाबादी, अनिल कुमार गुप्ता, विजय कुमार, गिरीश गुप्ता काकड़ाबादी सहित अनेक पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।