नागरिकता छीनने का नहीं, बल्कि देने का कानून है-अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा
सीएए के समर्थन में भाजपा ने दिखाया दमखम
संतकबीरनगर:नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। शहर के जूनियर हाई स्कूल मैदान से निकाली गई यह यात्रा बैंक चौराहा, गोला बाजार मेहदावल चौक, होते हुए करीब एक किलोमीटर की दूरी तय कर फिर मैदान पहुंची। यात्रा बड़ी संख्या में लोगों के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था। यात्रा में सांसद, विधायक चेयरमैन सहित हजार से अधिक लोग हुए शामिल: चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता छीनने वाला नहीं है। बल्कि नागरिकता देने वाला है। कुछ लोग अफवाह फैलाकर इसे गलत साबित करने का प्रयास कर रहे हैं।