मायावती को झटका, अखिलेश की उपस्थिति में कई बसपा नेता सपा में शामिल

Update: 2019-11-08 08:16 GMT

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। इस मौके पर बसपा के कई नेता सपा में शामिल हो गए।

इस मौके पर बसपा नेताओं ने अखिलेश यादव को 2022 में एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया।

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था तबाह कर दी है। नौजवानों को नौकरियां नहीं मिल रही हैं लेकिन फिर भी केंद्र व राज्य की सरकार लोगों का ध्यान बंटाने का प्रयास करती है।

अखिलेश ने कहा कि लोगों का दुख देखकर लगता है कि वह इस सरकार से परेशान हो गए हैं और 2022 में सपा की सरकार जरूर बनेगी।

Similar News