संजय निरुपम के बागी सुर, बोले- नहीं करूंगा कांग्रेस का प्रचार, अब लंबे समय तक कांग्रेस में नहीं रह पाएंगे हम

Update: 2019-10-04 08:01 GMT

कांग्रेस नेता संजय निरुपम अब बागी सुर बोल रहे हैं। शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पसंद के उम्मीदवारों को कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं दिए जाने से संजय निरुपम नाराज हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि 'दिल्ली में बैठे लोगों में समझ की कमी है। पार्टी ने योग्य लोगों के साथ न्यान नहीं किया है। कांग्रेस पार्टी का पूरा मॉडल ही दोषयुक्त है। कांग्रेस में अब फीडबैक सिस्टम खत्म हो गया है।'

संजय निरुपम ने आरोप लगाया है कि 'कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ जुड़े कुछ बड़े नेता साजिश रच रहे हैं। जो लोग राहुल गांधी के साथ जुड़े हैं, उन्हें साजिश रचकर पार्टी में अलग-थलग किया जा रहा है।'

इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निरुपम ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का भी संकेत दे दिया है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह लंबे समय तक कांग्रेस में नहीं रह पाएंगे।

उन्होंने वर्सोवा सीट से अपने उम्मीदवार को कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं दिए जाने पर भी सवाल उठाए। साथ ही ये दावा किया कि महाराष्ट्र में चार सीटों को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर कांग्रेस पार्टी की जमानत जब्त हो जाएगी। गौरतलब है कि कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने से भी निरुपम ने मना कर दिया है।



Similar News