सीएम अखिलेश यादव के मंत्रिपरिषद के आठवें विस्तार में सबसे पहले तीन महीने से शपथ का इंतजार कर रहे जियाउद्दीन ने शपथ ली। बलिया के सिकंदरपुर से 2 बार विधायक रह चुके जियाउद्दीन रिजवी मंत्री पद की शपथ के वक्त हज यात्रा पर थे। उन्होंने खुदा के नाम पर उर्दू में शपथ ली।
जियाउद्दीन के बाद मंत्री गायत्री प्रजापति को शपथ दिलाई गई। गायत्री प्रजापति ने मंच पर ही सीएम अखिलेश के पैर छुए। इसके बाद मनोज पांडेय और शिवाकांत ओझा ने शपथ ली।
मनोज पांडेय के बाद मंत्री हाजी रियाज ने शपथ ली। उनका पीलीभीत से स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री के तौर पर प्रमोशन किया गया है। हाजी रियाज के बाद राज्यपाल ने यासर शाह को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई। मंत्री रविदास मेहरोत्रा का प्रमोशन कर उन्हें कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई।
इसके साथ ही अभिषेक मिश्रा, नरेंद्र वर्मा और शंखलाल मांझी ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। सभी मंत्रियों के साथ उनके समर्थकों की भारी भीड़ पहुंची।
राजभवन में मुलायम सिंह के साथ शिवाल यादव भी मौजूद हैं। सोमवार रात में करीब पौने आठ बजे सीएम अखिलेश यादव ने राजभवन जाकर राज्यपाल राम नाईक से भेंट की थी
उन्होंने मंत्रिमंडल के विस्तार एवं शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा की। वे करीब आधा घंटा राजभवन में रहे। आज सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।