पार्टी विरोधी आचरण व सपा मुखिया के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने पर तीन विधायकों समेत चार सपा नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनसे पूछा गया है कि क्यों न उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
बृहस्पतिवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी के विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव, एमएलसी राजेश यादव (बाराबंकी), एमएलसी रामवृक्ष यादव (इलाहाबाद) के साथ ही छात्रसभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान के खिलाफ यह नोटिस जारी किया है।
इनमें विधायक राजू यादव पर पार्टी से बर्खास्त एमएलसी अरविंद यादव से नजदीकी संबंध रखने और उनके साथ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं।
इनमें विधायक राजू यादव पर पार्टी से बर्खास्त एमएलसी अरविंद यादव से नजदीकी संबंध रखने और उनके साथ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं।