हिजबुल कमांडर बुरहान वानी और उसके साथियों के एनकाउंटर के बाद कश्मीर में कर्फ्यू लगने के बाद पहलगाम व बालटाल में लखनऊ के करीब 500 अमरनाथ यात्री फंस गए हैं। शहर के ठाकुरगंज के निवाजगंज निवासी मनीष रस्तोगी भी तीन अन्य परिवारीजनों के साथ वहां फंसे हैं।
फोन पर उन्होंने बताया कि बाबा के दर्शन के बाद शनिवार को हिमगिरी ट्रेन से जम्मू से वापसी का रिजर्वेशन है, लेकिन वह शनिवार तक बालटाल से नहीं चल सके थे।
सैंकड़ों गाड़ियां फंसी हैं। बालटाल में फंसे मनीष ने बताया कि सुरक्षा बलों ने रात 11 बजे से तीन बजे के बीच सुरक्षा घेरे में यात्रियों को श्रीनगर की ओर निकालने का आश्वासन दिया है।
इसलिए वह शाम से ही गाड़ी में बैठे हुए हैं। अभी तक गाड़ियों को छोड़ा नहीं गया है। उम्मीद है कि रात तीन बजे से पहले यात्रियों को को निकाला जाएगा। मनीष ने बताया बालटाल में हजारों यात्री दो दिन से रुके हैं।