भगत सिंह को समर्पित होगा संगीतमय नाटक ‘शहीदों ने लौ जगायी जो’

Update: 2026-03-18 10:39 GMT


लखनऊ, 18 मार्च।

अमर शहीद भगत सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर 23 मार्च की शाम एक विशेष संगीतमय नाटक ‘शहीदों ने लौ जगायी जो’ का मंचन किया जाएगा। यह आयोजन डॉ. उर्मिलकुमार थपलियाल फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह, गोमतीनगर में होगा। यह नाटक डॉ. उर्मिलकुमार थपलियाल द्वारा लिखित, संगीतबद्ध एवं निर्देशित है, जिसे इस बार एक नए रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

विशेष बात यह है कि इस बार नाटक का निर्देशन उनकी बेटी रितुन थपलियाल मिश्रा कर रही हैं। नाटक के मंचन में वीना, रितेश और विधि का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है।

भगत सिंह के बलिदान को समर्पित यह प्रस्तुति दर्शकों में देशभक्ति और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने का प्रयास करेगी।

Similar News