केक काटकर मनाया सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82 वां जन्मदिन

Update: 2020-11-22 13:18 GMT


बिलारी। रविवार को समाजवादी पार्टी के कैम्प कार्यालय पर सपा संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने मा. मुलायम सिंह यादव जी के बेहतर स्वास्थ्य बने रहने के साथ साथ दीर्घायु की कामना की।

सर्वप्रथम कैम्प कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव जी के चित्र के समक्ष चित्र के समक्ष केक काटकर मा. मुलायम सिंह यादव जी का 82वां जन्मदिन मनाया।

कार्यक्रम में बोलते हुये बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक आदरणीय मुलायम सिंह यादव द्वारा सभी वर्गों का प्यार मिलता है वह चाहे नौजवान हो या किसान। आज मुलायम सिंह यादव जी के जन्मदिन पर हम सभी उनके बेहतर स्वास्थ्य बने रहने के साथ दीर्घायु की कामना करते है। इस अवसर पर प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा एडवोकेट, बसर मलिक, चीकू यादव, अभिनव चौधरी, सौरभ यादव, अजय यादव, गोन्टी, इसरार अनवार अहमद, शाहनवाज मेंबर, शमीउददीन बाग वाले, जरीफ अंसारी, कलीम नूरी, फहीम अंसारी, हर्षित वर्मा, यासीन, रिजवान मेंबर, जावेद अंसारी, जोन्टी, शमीम इदरीसी, जहाँगीर टाटा, चिराग अग्रवाल, मुकुल यादव, सोनू राठौर आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।....... रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद

Similar News