बस्ती पुलिस की तत्परता से खुला महिला के रहस्यमई हत्या का राज!

Update: 2026-03-23 06:38 GMT

आशुतोष शुक्ल (बस्ती)

थाना वाल्टरगंज पुलिस, स्वाट/ सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में महिला की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक कर दुर्घटना दिखाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर, मृतका के मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को बरामद किया गया!

गिरफ्तार अभियुक्त

अभिषेक श्रीवास्तव पुत्र विजय बहादुर लाल श्रीवास्तव उम्र करीब 30 वर्ष निवासी पिकौरा थाना गौर जनपद बस्ती!

दिनांक-06.03.2026 को थाना वाल्टरगंज पर पॉइंट मैन रेलवे स्टेशन गोविन्द नगर द्वारा लिखित सूचना दिया गया कि दिनांक-5/6-03-2026 को गोविन्दनगर रेलवे स्टेशन के एक महिला का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है, जिस पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुँच कर नियमानुसार शव को कब्जा पुलिस में लेकर शिनाख्त की कार्यवाही के क्रम में मृतका के पति निवासी 204 कटरा गांधीनगर थाना कोतवाली जनपद बस्ती द्वारा अपनी पत्नी के रूप में किया गया, तदोपरांत स्थानीय पुलिस द्वारा पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम व आवश्यक कार्यवाही किया गया एवं घटना के संबंध में जांच व अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही थी, जिसके संबंध में दिनांक-21.03.2026 को मृतका के पति द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मु०अ०सं०-60/2026 धारा-103(1), 238(क) BNS पंजीकृत किया गया जिसके अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा थानाध्यक्ष वाल्टरगंज, स्वाट/ सर्विलांस टीम की विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया, जिनके द्वारा किये जा रहे विवेचनात्मक व अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के क्रम में त्रिनेत्र अभियान के अंतर्गत लगाए गए सी०सी०टी०वी० कैमरों, अन्य इलेक्ट्रोनिक साक्ष्य व घटना से सम्बंधित अन्य साक्ष्यों के आधार पर संबंधित घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना को कारित करने वाले अभियुक्त 1-अभिषेक श्रीवास्तव पुत्र विजय बहादुर लाल श्रीवास्तव को आज अटरा पुल थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1- एक अदद एंड्राइड मोबाइल ओप्पो कंपनी (मृतका का), 2- घटना में प्रयुक्त अभियुक्त की मोटर साइकिल रायडर गाडी संख्या-UP51-BM9779 एवं 3- दो अदद एंड्राइड मोबाइल अभियुक्त का व रुपये 650/- नगद बरामद कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है |

पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं मृतका के मकान में रहने वाले किरायेदार अश्वनी गुप्ता के दूकान पर मुनीम का काम करता था एवं मृतका के पति 14 वर्ष से पैरालाईसिस होने के कारण बिस्तर पर थे एवं उनका इकलौता बेटे की नशे का आदि होने के कारण मानसिक स्थिति सही नहीं रहती थी एवं एक बेटी थी जोकि शादीशुदा व अपने घर रहती थी | मैं मृतका के घर पर उनके दवा-इलाज, कहीं आने-जाने में एवं अन्य जिम्मेदारियों में मदद करता था, जिसके कारण उनके घर से बहुत ही घनिष्ठ व वैस्वासिक सम्बन्ध हो गया था | मैं उनसे पैसो का लेन-देन भी करता रहता था, जहां घनिष्ठ सम्बन्ध व विश्वास के कारण माह नवम्बर 2025 में मृतका के सिद्धार्थनगर में स्थित 02 बीघा खेती की ज़मीन को रुपये करीब 19.50 लाख में लिखवाया था, किन्तु रुपये 03.50 लाख देकर कुछ देने की बात कह कर रुपये 16.00 लाख बाकी लगाया था, जिसके लिए मृतका, मृतका के पति व परिवार के अन्य लोगों द्वारा बाकी पैसा बार-बार मांगा जा रहा था, जिस पर काफी दबाव बनने के बाद दिनांक-05.03.2026 को उन्हें फोन करके बताया कि आज शाम को मै आप लोगों को शेष पैसा दे दूंगा एवं उसी दिन शाम को समय करीब 07:00 बजे के आस-पास मैं मृतका को फोन कर लखनऊ में पैसा देने व वहीँ उनका दवा-इलाज कराने की बात कह कर बड़ेवन के पास बुला कर कहा कि चलिए अपनी मोटर साइकिल घर रख कर बभनान रेलवे स्टेशन से लखनऊ चल चलेंगे एवं इस विश्वास में लेकर उन्हें अपनी बाइक पर बैठा कर गोविन्द नगर रेलवे स्टेशन के किनारे से होते हुए जाते समय वहीँ रास्ते में पेशाब करने के बहाने उन्हें उतार कर पुनः पीछे से आकर उसका गला दबा कर मारने के उपरांत मैंने घटना को आत्महत्या/ दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर लिटा दिया एवं उनके पास झोले में रखे कपड़े को ले जाकर जला कर उनके मोबाइल को फेंक दिया था |

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1- थानाध्यक्ष वाल्टरगंज शशांक कुमार सिंह जनपद बस्ती |

2- प्रभारी स्वाट/सर्विलांस टीम उ0नि0 शेषनाथ यादव जनपद बस्ती | 3- उ0नि0 कृष्ण कुमार सिंह थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती | 4- हे0का0 रमेश यादव, हे0का0 पवन तिवारी, हे0का0 मृत्युंजय कुशवाहा, का0 किशन सिंह, का0 अभिलाष प्रताप सिंह, का0 सुभेन्द्र तिवारी स्वाट टीम जनपद बस्ती |

5- हे0 का0 देवेश यादव, का० संतोष सर्विलांस सेल जनपद बस्ती | 6- हे0का0 मिथुन कन्नौजिया, का0 शैलेन्द्र यादव थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती!!

Similar News