भगवन्त यादव
कुशीनगर, जनपद मेअपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पटहेरवा थाना क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 17.10.2020 को समऊर बाजार सरकारी शराब की दुकान के समीप दो व्यक्तियों धर्मेन्द्र यादव व रामदयाल चौहान को गोली मार कर हत्या कर दिया गया जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 375/2020 धारा 147/148/149/302/34 व 120 बी भादवि0 बनाम 07 नामजद अभियुक्त एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। घटना में सम्मिलित तीन मुख्य शूटर 1. अजय यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव 2. पंकज यादव पुत्र सुभाष यादव 3. राजू यादव पुत्र सुभाष यादव निवासीगण खुटहां थाना विजयीपुर जनपद गोपालगंज (बिहार) को आज दिनांक 18.10.2020 को थाना पटहेरवा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर रामकोला चट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त राजु यादव के कब्जे से एक अदद पिस्टल मय चार अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर व अभियुक्त अजय यादव के कब्जे से एक अदद तमंचा मय दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है, शेष अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु तलाश जारी है । घटना का उद्देश्य— दिनांक 04 मई 2020 को भूमि विवाद के कारण मृतक धर्मेन्द्र यादव एवं 10 अन्य के द्वारा अपने रिश्ते के चाचा रामभवन यादव की हत्या कर दी गयी थी। जिसके सन्दर्भ में रामभवन के पुत्र अखिलेश यादव द्वारा थाना बिजयीपुर जनपद गोपालगंज (बिहार) में मु0अ0सं0 66/2020 धारा 147/148/149/323/341/324/325/320 भादवि0 11 व्यक्तियों के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया था। जिसमें 6 अभियुक्त गिरफ्तार हो गये थे। मृतक धर्मेन्द्र यादव पुत्र काली यादव व चार अन्य फरार थे। गिरफ्तार अभियुक्त - 1. अजय यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव 2. पंकज यादव पुत्र सुभाष यादव 3. राजू यादव पुत्र सुभाष यादव सभी निवासीगण खुटहां थाना विजयीपुर जनपद गोपालगंज(बिहार) । बरामदगी–1.एक अदद पिस्टल मय चार अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर 2.एक अदद तमंचा मय दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 1.प्रभारी निरीक्षक अतुल्य कुमार पाण्डेय थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर 2.उ0नि0 गिरधारी थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर 3.उ0नि0 रमेश पुरी थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर 4.का0 श्रवण कुमार यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर 5.का0 विनोद गुप्ता थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर 6.का0 जितेन्द्र पाल थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर 7.का0 सतवन्त मल्ल थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर 8.का0 महेन्द्र यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर 9.का0 दिनेश यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर नोट- घटना के शीघ्र अनावरण एवं मुख्य अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक श्री अतुल्य कुमार पाण्डेय एवं उनकी टीम को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा रुपया 25000/- नगद पुरस्कार प्रदान किया गया है तथा पुलिस उपमहानिरिक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर को रुपया 50000/- का पुरस्कार प्रदान किये जाने की संस्तुति पुलिस अधीक्षक द्वारा की गयी है।