DSP और टैक्स ऑफिसर बनने वाली ननद-भाभी पहुंचीं पैतृक गांव, जौनपुर में भव्य तरीके से हुआ स्वागत

Update: 2026-04-06 13:09 GMT

जौनपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा उत्तीर्ण कर डिप्टी एसपी बनीं आकृति शुक्ला व कमर्शियल टैक्स आफिसर बनीं श्रेया शुक्ला निवासी बर्जी कला रविवार देर रात पैतृक आवास पहुंचीं।

परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पहली बार घर आगमन पर सार्वजनिक समारोह में भव्य स्वागत किया गया। परिजनों के अलावा आसपास के लोग भी पहुंचे और खुशी के साथ स्वागत किया।

उल्लेखनीय है आकृति शुक्ला ननद और श्रेया शुक्ला शर्मा रिश्ते में भाभी लगती हैं। वक्ताओं ने कहा कि समाज को लड़कियों के प्रति अपने सोच को बदलने की आवश्यकता है। उन्हें भी आगे बढ़ने के लिए पूरा मौका देना चाहिए।

कार्यक्रम में सभी ने दोनों को दिया आशीर्वाद

इस कार्यक्रम का संचालन आकृति के बड़े पिता शेषधर शुक्ला ने किया। इस अवसर पर प्रतिमा वर्मा क्षेत्राधिकारी मछली शहर परमानंद क्षेत्राधिकारी मडियाहूं लालचंद पांडेय सेवानिवृत्त जिलाजज लालचंद पांडेय, सुशील कुमार तिवारी, कमला शंकर मिश्र, शीतला प्रसाद मिश्र आदि ने स्वागत किया।

Similar News