आलू के गिरते दामों पर बोले शिवपाल सिंह यादव, MSP पर सरकारी खरीद की उठाई मांग

Update: 2026-03-12 07:03 GMT

किसानों की मेहनत मिट्टी के भाव बिक रही, सरकार तुरंत करे हस्तक्षेप

 

उत्तर प्रदेश में आलू के गिरते दामों को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने किसानों के पक्ष में आवाज उठाते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

उन्होंने कहा कि खेत में किसान की मेहनत सोना उगाती है, लेकिन बाजार में उसे मिट्टी के भाव बेचना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण किसान अपनी लागत से भी कम कीमत पर आलू बेचने को मजबूर हैं।

शिवपाल सिंह यादव ने मांग की कि सरकार आलू की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सुनिश्चित करे। साथ ही कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था बढ़ाने और आलू के निर्यात को प्रोत्साहित करने की जरूरत बताई।

इस दौरान शिवपाल सिंह यादव किसानों के बीच पहुंचे और खेतों में जाकर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने भी आलू के गिरते दामों को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं।

Similar News