बस्ती जिले में गैस की आपूर्ति सामान्य, उपभोक्ता घबराएं नहीं: अशोक कुमार सिंह
आशुतोष शुक्ल जनपद बस्ती
पेट्रोलियम एसोसिएशन बस्ती के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह ने आज जिले में रसोई गैस (LPG) की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू है।
श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की आपूर्ति सामान्य है और उपभोक्ताओं की आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त गैस मिल रही है। आज ही मेरी गैस एजेंसी पर 1204 गैस सिलेंडर प्राप्त हुए हैं, इसी तरह जनपद के अन्य गैस एजेंसी पर भी पर्याप्त गैस सिलेंडर प्राप्त हो रहा है l जिनका वितरण सुचारु रूप से किया जा रहा है।
गैस वितरण प्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस का पूरा सहयोग मिल रहा है। मुख्यालय स्तर से कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरी व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
यदि किसी भी उपभोक्ता को वितरण से संबंधित कोई समस्या आती है, तो प्रशासन द्वारा उसका तत्काल निराकरण किया जा रहा है।
अध्यक्ष श्री सिंह ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और 'पैनिक' (घबराहट) पैदा न करें। उन्होंने कहा, "गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और आराम से वितरित की जा रही है। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या अफरा-तफरी की आवश्यकता नहीं है।"
पेट्रोलियम एसोसिएशन ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे उपभोक्ताओं को सुविधापूर्वक गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।