धूम्रपान से होने वाली हानियों के विषय में बताया

Update: 2026-03-13 11:35 GMT


बिलारी बहोरनपुर नरौली स्थित प्रेम शांति हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह राघव ने धूम्रपान निषेध दिवस पर धूम्रपान से होने वाली हानियों के विषय में छात्रों को विस्तार से बताया। धूम्रपान हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है। इससे कैंसर, स्वास्थ्य, त्वचा तथा हृदय रोग होने की अधिक संभावना रहती है।

शुक्रवार को प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह राघव ने वंदना प्रहर में छात्रों को धूम्रपान से दूर रहने तथा परिवार में अपने अभिभावकों को धूम्रपान से होने वाली हनिया के विषय में बताने को कहा । उन्होंने कहा कि नशा पान, मद्यपान, गुटका ,बीड़ी, सिगरेट आदि सेवन करने से हमारा स्वास्थ्य तो खराब होता ही है। आर्थिक तंगी के कारण घर परिवार भी नष्ट हो जाते हैं । प्रधानाचार्य ने कहा कि धूम्रपान निषेध दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रेरित करना और तंबाकू के स्वास्थ्य खतरों के प्रति जागृत करना है। यह अभियान 1984 में पहली बार शुरू हुआ था । अब यह 2011 से ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन के माध्यम से संचालित होता है। इस दिवस पर लोगों को अपनी जीवन शैली में बदलाव लाने और धूम्रपान मुक्त जीवन जीने का संकल्प लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आदित्य राघव, आबिद हुसैन ,मनोज कुमार, सजल राघव, आकांक्षा ,अनीता, विनीता आदि के साथ छात्र छात्राएं मौजूद रहे। वारिस पाशा बिलारी

Similar News