बिलारी में जुमातुल विदा की नमाज़ को मस्जिदें रहीं खचाखच, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए मांगी दुआएं
बिलारी। पवित्र माह रमज़ान के आखिरी जुम्मे को जुमातुल विदा के रूप में मनाते हुए शुक्रवार को नगर की सभी मस्जिदों में अकीदतमंदों ने बड़ी संख्या में नमाज़ अदा की।
माहे रमज़ान का आखिरी जुमा इस्लाम में बेहद मुकद्दस माना जाता है। इसी वजह से अकीदतमंद दूर-दूर से मस्जिदों में पहुंचकर इबादत करते हैं अल्लाह की बारगाह में दुआएं मांगते हैं। नमाज़ के बाद लोगों ने मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे की कामना करते हुए विशेष दुआ की।
जुमातुल विदा के अवसर पर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। मस्जिदों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा, ताकि नमाज़ अदा करने आए लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
वहीं, ईद-उल-फितर का त्योहार चांद दिखाई देने के बाद मनाया जाता है। इस बार चांद की स्थिति को लेकर यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि रमज़ान के दौरान दो जुमे अलविदा पड़ सकते हैं। हालांकि अंतिम निर्णय चांद के दीदार के बाद ही होगा। Waris Pasha bilari