पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Update: 2024-12-26 16:14 GMT

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें आज रात 8 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था. आज करीब 8 बजे CRPF की टीम मनमोहन सिंह को AIIMS लेकर आई थी, इमरजेंसी में उन्हें एडमिट करवाया गया.AIIMS में मनमोहन सिंह की बेटी मौजूद हैं. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिवार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवार के लोगों से फोन पर बात की है. मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के नेताओं को एम्स पहुंचना शुरू हो गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी कर्नाटक से दिल्ली लौट रहे हैं. प्रियंका गांधी पहले ही एम्स पहुंच चुकी हैं. 

दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का निधन हो गया है. वह दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती थे. 92 साल के मनमोहन सिंह की डॉक्टरों की विशेष टीम जांच कर रही थी. उनकी पत्नी गुरशरण कौर एम्स में मौजूद हैं. इसके साथ ही उनके परिवार के अन्य सदस्य भी एम्स पहुंच गए हैं. दिल्ली पुलिस द्वारा एम्स परिसर को खाली करा दिया गया है. प्रियंका गांधी भी एम्स पहुंच चुकी हैं.

Similar News