रामगांव पुलिस ने दो अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार

Update: 2024-12-30 06:59 GMT

बहराइच।जिले के थाना रामगाँव पुलिस ने पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के कड़े तेवर के चलते वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये दिशा निर्देश के अनुपालन मे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी महसी डी0के0 श्रीवास्तव के निर्देशन में तेज तर्रार कर्मठ थानाध्यक्ष आलोक सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 इन्द्रभानु राय मय हमराह का० पवन कुमार व का० सौहार्द पाण्डेय द्वारा अभियुक्तगण अशोक कुमार तिवारी पुत्र बेचेलाल तिवारी उम्र 40 वर्ष गुलशन तिवारी पुत्र राममिलन तिवारी उम्र करीब 22 वर्ष निवासीगण ग्राम रेहुआ मंसूर थाना रामगांव जनपद बहराइच द्वारा मुकदमा लिखाने की बात को लेकर आमादा फौजदारी थे। पुलिस टीम ने बताया कि मौके पर समझाने बुझाने का प्रयास किया गया किन्तु अभि०गण उपरोक्त मानने को तैयार नही हुये और उग्र होने लगे। मौके पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अभियुक्तगण उपरोक्त को धारा - 126/135/170 बी.एन.एस.एस. में चालान कर मा० न्यायालय उपजिला मजिस्ट्रेट सदर बहराइच रवना किया गया। अभियुक्त अशोक कुमार तिवारी पुत्र बेचेलाल तिवारी उम्र 40 वर्ष

गुलशन तिवारी पुत्र राममिलन तिवारी उम्र करीब 22 वर्ष निवासीगण ग्राम रेहुआ मंसूर को थाना रामगांव पुलिस उ0नि0 इन्द्रभानु राय का0 पवन कुमार का0 सौहार्द पाण्डेय की भूमिका सराहनीय रही। 

Similar News