विधायक गौरव कुमार रावत ने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद करने का आरोप लगाया।
सिद्धौर, बाराबंकी (7 सितम्बर 2025):
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी को लेकर जनता में भाजपा से भारी नाराज़गी है। भाजपा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं सब बर्बाद कर दी हैं। उक्त विचार विधानसभा जैदपुर के अंतर्गत सिद्धौर ब्लॉक के ग्राम नयोछना में आयोजित पी.डी.ए. पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए विधायक गौरव कुमार रावत ने व्यक्त किए।
श्री गौरव रावत ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी दोषपूर्ण जीएसटी और भारी टैक्स का मुद्दा लंबे समय से उठा रही है। दोषपूर्ण जीएसटी के कारण महंगाई बहुत बढ़ गई है और आखिरकार सरकार को इसकी खामियों को स्वीकार करना पड़ा। जीएसटी ने व्यापार और व्यापारियों को बर्बाद कर दिया है। सरकार को जवाब देना चाहिए कि जनता और व्यापारियों पर जीएसटी थोपने का फैसला किसकी सलाह पर लिया गया। भाजपा सरकार ने जनता से झूठे वादे किए — किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, बिजली महंगी हो गई, पढ़ाई और इलाज महंगा हो गया। भाजपा सरकार की नीतियों से गरीब, किसान और मध्यम वर्ग परेशान है।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी 2027 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पार्टी के प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत से जुट जाएं।
स्वामी रामकरन यादव की अध्यक्षता में हुई इस पी.डी.ए. पंचायत में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चंद्र गौतम, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उबेद शानू, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, फारूक प्रधान, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मोहम्मद आरिफ, नगर अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व अध्यक्ष बादशाह, ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश यादव, जिला उपाध्यक्ष कामता यादव, जिला उपाध्यक्ष रिजवान संजय, मोहम्मद आफाक, पूर्व लो.वा. अध्यक्ष अंकित वर्मा, महिला सभा राष्ट्रीय सचिव रीता वर्मा, व्यापार सभा जिला अध्यक्ष निर्मल वर्मा, मोबिन सिकंदर प्रधान, शरीफ कुरैशी प्रधान, मास्टर चंद्रेश, पिंटू वर्मा अलीगढ़, राहुल कश्यप, मनोज वर्मा पिंटू, राजेश वर्मा प्रधान, हृदय राम यादव, बेचन लाल वर्मा, रामचंद्र रावत, मनोज वर्मा, डॉ. विजयपाल, सर्वेश यादव, भवानी फेर, राजेंद्र वर्मा, चंद्रशेखर यादव, लालजी वर्मा, श्रवण कुमार वर्मा, रामराज यादव, राम नारायण वर्मा समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
- मोहम्मद रिजवान संजय