श्रीसीताराम निवास मंदिर में विश्व कल्याण हेतु रामनाम संकीर्तन और हवन यज्ञ का हो रहा आयोजन

Update: 2025-09-01 13:31 GMT


 

अयोध्या। श्रीसीताराम निवास मंदिर में विश्व कल्याण के उद्देश्य से श्रीराम-सीताराम संकीर्तन और हवन यज्ञ का आयोजन हो रहा है। यह आयोजन जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामाचार्य जी महाराज की अध्यक्षता में प्रतिदिन हो रहा है।

स्वामी श्री रामाचार्य जी महाराज ने बताया कि इस संकीर्तन और यज्ञ का उद्देश्य भक्तों एवं शिष्यों के आध्यात्मिक उत्थान के साथ-साथ विश्व शांति और कल्याण है। उन्होंने कहा कि मंदिर में गौ सेवा, विद्यार्थी सेवा, ब्राह्मण सेवा और संत सेवा को विशेष महत्व दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण से पूर्व ही यहां पर हवन और राम नाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ था, जो आज भी निरंतर जारी है। मंदिर की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भोजन व ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है।

स्वामी जी ने कहा कि राम मंदिर बनने के बाद से अयोध्या में तीव्र विकास हो रहा है और देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन जय श्रीराम के नारे लगाते हुए राम मन्दिर में दर्शन-पूजन कर रहे हैं।

श्री सीताराम निवास मंदिर में रोज निरंतर राम नाम संकीर्तन, हवन यज्ञ, गौ सेवा, विद्यार्थी सेवा, विप्रसेवा और भंडारे का आयोजन चल रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

Similar News