अयोध्या में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, निकली भव्य कलश शोभायात्रा

Update: 2025-10-22 13:18 GMT


अयोध्या।

धार्मिक नगरी अयोध्या में बुधवार से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्यता के साथ हुआ।कथा का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ।इस यात्रा मे कथा का वाचन सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय कथा व्यास जगद्गुरु श्री राघवाचार्य जी महाराज शामिल हुए।यह आयोजन गर्गवंशी होटल R.P.S., कुशमाहा निकट C.M.O. ऑफिस, दर्शननगर) में संपन्न होगा।दरअसल कथा का शुभारंभ सुबह 9 बजे कलश शोभायात्रा के साथ हुआ, जो होटल परिसर से निकलकर दर्शननगर सूर्यकुंड तक गई। वहाँ से नगर भ्रमण करते हुए पुनः होटल पहुंची। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए..कथा का वाचन सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय कथा व्यास जगद्गुरु श्री राघवाचार्य जी महाराज द्वारा किया जा रहा है। यह कथा प्रतिदिन सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक चलेगी और 28 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगी।कार्यक्रम के अंतर्गत गर्गवंशी होटल का भव्य उद्घाटन तथा भंडारा एवं महाप्रसाद 29 अक्टूबर को सायं 3 बजे से आयोजित किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन राजबक्श सिंह गर्गवंशी एवं राजकपूर सिंह गर्गवंशी के तत्वावधान में संपन्न हो रहा है। कार्यक्रम की जानकारी आनंद प्रताप सिंह विक्की सिंह ने दी।

Similar News