सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को तृतीय पुण्यतिथि पर सपाईयों ने किया याद

Update: 2025-10-10 10:55 GMT


श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न दिए जाने की उठी मांग दोहराई

श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की स्मृति में किया पौधारोपण

बिलारी। क्षेत्र के ग्राम देवरी दिनौरा स्थित श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव उपवन में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर याद किया गया।

इस दौरान सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान समेत सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने मुलायम सिंह यादव के द्वारा कराए गए जनहित के कार्यों पर प्रकाश डाला और उनके जीवनी को अपने जीवन में अपनाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को भी संकल्प दिलाया। इस दौरान श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न दिलाये जाने की मांग दोहराई गई। श्रद्धांजलि सभा के बाद सपाईयों ने दो मिनट का मौन धारण कर मुलायम सिंह यादव की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की स्मृति पौधारोपण किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान एडवोकेट, जिला सचिव कसीम आजाद, प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी रेहान पाशा, श्यामवीर सिंह यादव, बृजपाल मास्टर, रामबाबू यादव, शिशुपाल यादव, नगराध्यक्ष व्यापार सभा चिराग अग्रवाल, सद्दाम सैफी, एपी यादव, जरीफ अंसारी सभासद, मुजीब प्रधान, हरिबाबू मौर्य, कमल यादव, विजेन्द्र सिंह, मुनेश यादव, रविन्द्र यादव, उमेश यादव, रामवीर सिंह यादव, सतीश कुमार, उदयवीर सिंह, श्योराज सिंह, लोकेश यादव, पप्पू यादव, रमेश यादव, प्रेमपाल सिंह, डा0 अरविन्द, राज यादव, बकार युनुस, संजीव यादव, आनन्दपाल यादव, श्रीराम नेताजी समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वारिस पाशा बिलारी

Similar News