आजमगढ़ : भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में कार्यकर्ता आपस में भिड़े

Update: 2020-03-07 14:15 GMT

आजमगढ़ 

आजमगढ़ पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी के कार्यक्रम में कार्यकर्ता आपस में मारपीट कर भिड़ गये। इसमें एक कार्यकर्ता घायल हो गया। नगर के नेहरू हाल में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी प्रबुद्ध सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। इसके बाद एक कार्यकर्ता की पिटाई कर दी गई। कार्यक्रम स्थल कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। वहीं नेहरू हाल में प्रदेश अध्यक्ष की तरफ कुछ कहते हुए कार्यकर्ता को लोगों ने पकड़ा और किसी तरह से कार्यकर्ता को बाहर निकाला गया। फिलहाल घटना के मामले में जांच की जा रही है। मामले में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार उनके संगठन के कार्यकर्ता मारपीट नहीं कर सकते और वह देवतुल्य हैं। अगर कोई करता है तो यह किसी अन्य पार्टी की साजिश हो सकती है।

बीजेपी के युवा संगठन भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने बजट पर विपक्षियों के आरोपों पर भी उनपर अपनी सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए याद दिलाया और कहा अकी अब नहीं मौका मिल रहा तो चिल्ला रहे हैं। वहीं सीएए के बवाल मामले में सरकार के पोस्टर चस्पा करने को भी सही बताया।

 सुभाष यदुवंशी ( प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो )

Full View

रिपोट :- राकेश वर्मा आजमगढ़

Similar News