अमेठी ;अराजक तत्वों ने डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, लोगों में आक्रोश

Update: 2019-12-06 09:31 GMT

अमेठी,  आंबेडकर पार्क पर लगाई गई डॉ भीमराव आंबेडकर प्रतिमा को गुरुवार की रात अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। शुक्रवार की सुबह डॉ भीमराव आंबेडकर की 64वीं पुण्य तिथि पर पीपरपुर थानाक्षेत्र के दुर्गापुर अमेठी मार्ग पर जनता नगर के पदाधिकारियों को मामले की जानकारी मिली। घटना से लोगों के बीच आक्रोश का माहौल बना रहा।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी श्रीनाथ, पुलिस उपाधीक्षक अमेठी पीयूषकांत राय, उप जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, डीडीओ बंसीधर सरोज सहित पुलिस पीपरपुर थानाक्षेत्र के दुर्गापुर अमेठी मार्ग पर स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्‍थल का जायजा लिया।

सीओ ने समिति के अध्यक्ष और पदाधिकारियों से बातचीत कर नई प्रतिमा लगवाए जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद मामला शांत हो सका। वहीं, अध्यक्ष की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके छानबीन की जा रही है। शीघ्र आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

Similar News