मुरादाबाद बिलारी। उप जिला अधिकारी बृजेश कुमार त्रिपाठी ने विकास खंड कुंदरकी में बुधवार को खाद्य विभाग द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी केंद्र प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एक क्रय केंद्र पर समर पाल सिंह एसएमआई मौके पर उपस्थित पाए गए। जिन्होंने बताया कि धान क्रय केंद्र पर अब तक 18823 कुंटल धान 338 किसानों से क्रय किया गया तथा समस्त कृषकों का भुगतान अभी नहीं किया गया है इस मौके पर एसडीएम बृजेश कुमार त्रिपाठी ने रिकॉर्ड चेक किया इसके अतिरिक्त सेंटर प्रभारी की कार्यशैली को देखा कई कमियां देखते हुए कड़े निर्देश दिए तथा दूसरे धान क्रय केंद्र कर्मचारी कल्याण निगम कुंदरकी का निरीक्षण किया गया इनके द्वारा अवगत कराया गया है कि अब तक 6587 कुंटल धान 104 किसानों से क्रय किया गया है तथा 6536 कुंटल धान डिलीवर कर दिया गया है इनके द्वारा कृषको को भुगतान किए जाने के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई तथा केंद्र पर उपलब्ध धान की संख्या 40 कुंटल बताई गई जबकि मौके पर अधिक मात्रा में धान बोरों में भरा हुआ पाया गया। इसी प्रकार सहकारी संघ लिमिटेड धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उक्त धान क्रय केंद्र बंद पाया गया तथा आज दिनांक 27 नवंबर 2019 को भी इसी धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया यह केंद्र आज भी बंद होना पाया गया। समस्त धान क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक कृषकों का पंजीकरण कराएं तथा मूल्य समर्थन योजना का लाभ दिलाएं। किसी भी धान क्रय केंद्र पर बाहरी एवं विचोलिया प्रवृत्ति के व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रखें तथा किसानों को सरकार द्वारा मुहैया सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। धान क्रय केंद्रों पर कांटे एवं नमी मापक यंत्र चालू स्थिति में रखें। बोरो की उपलब्धता अधिक मात्रा में सुनिश्चित रखें। समस्त धान क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुए अपने लक्ष्य पूर्ति अनुसार धान के लिए निर्देशित किया गया।........
रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद