एटा- थाना क्षेत्र अलीगंज के अंतर्गत ग्राम अमरोली रतनपुर में पत्नी के उसके मायके से ना आने से नाराज युवक विद्याराम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की शादी ग्राम भकुसा थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद के मुंशीलाल की पुत्री से हुई थी। परिजनों का कहना है कि लड़की अपने मायके में ही रहती थी करीब 4 महीने से लड़की वापस नहीं आई थी। कई बार लड़का विदा कराने के लिए गया भी था परंतु ससुराल वालों ने लड़की की विदा नहीं की। इस कारण लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट: अनुज प्रताप सिंह