अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का जोरदार स्वागत

Update: 2019-01-04 07:40 GMT

अमेठी,  । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी में 2014 के लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरी केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी का आज अमेठी आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। नई दिल्ली से विमान से लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद स्मृति ईरानी सड़क मार्ग से अमेठी पहुंची हैं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रायबरेली के बाद जायस से होकर गौरीगंज पहुंची। इसके बाद फुरसतगंज में उनका जोरदार स्वागत किया गया। यहां पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र थे। उनके साथ महिलाओं ने भी उनका स्वागत किया। अमेठी के के फुरसतगंज में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी है। जहां पर कमर्शियल पाटलट को प्रशिक्षण दिया जाता है।  

Similar News