साल के पहले हफ्ते में ही है पहला सूर्य ग्रहण जाने साल में पड़ने वाले सारे ग्रहणों के बारे में

Update: 2019-01-02 05:29 GMT

इस वर्ष की गणना के अनुसार 2019 में कुल पांच ग्रहण होने वाले हैं। इनमें से तीन सूर्य ग्रहण हैं आैर दो चंद्र ग्रहण हैं। भारत में केवल दो ही ग्रहण दिखाई देंगे। जिसमे से पहला वर्ष के पहले हफ्ते में 6 जनवरी को लगने वाले आंशिक सूर्यग्रहण से आरंभ हो जायेगा। साथ ही ज्योतिष के अनुसार एक वर्ष में न्यूनतम 2 आैर अधिकतम 7 ग्रहण हो सकते हैं जिनमें से यदि दो ही ग्रहण पड़ रहे हैं तो एक सूर्य आैर चंद्र ही होगा दो के दो ग्रहण केवल चंद्र या केवल सूर्य पर नहीं हो सकते।

सूर्य ग्रहण की तारीखें

पहला सूर्य ग्रहण छह जनवरी को पड़ने आंशिक सूर्य ग्रहण है आैर ये भारत में नहीं दिखेगा। इसके पश्चात दो और तीन जुलाई के बीच की रात को पूर्ण सूर्यग्रहण लगेगा। क्योंकि भारत में उस वक्त रात का समय होगा इसके चलते ये भी यहां दिखार्इ नहीं देगा। तीसरा आैर अंतिम वलयाकार सूर्यग्रहण होगा जो 26 दिसंबर 2019 को होगा। इसे भारत में देखा जा सकेगा। इस ग्रहण को देश के दक्षिणी हिस्सों में ज्यादा स्पष्ट देखा जा सकेगा, खास तौर से कन्नूर, कोझीकोड, मदुरै और त्रिशूर क्षेत्र में ये सर्वाधिक साफ नजर आयेगा।

चंद्र ग्रहण की तारीखें

वहीं इस साल दो चंद्र ग्रहण होंगे जिसमें से पहला 21 जनवरी को लगने वाला पूर्ण चंद्रग्रहण होगा. परंतु इस को भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा क्योंकि उस समय दिन निकला होगा और खिली धूप में चांद नहीं दिख सकता। इसके बाद दूसरा 16 और 17 जुलाई की मध्य रात को लगने वाला आंशिक चंद्रगहण है आैर ये भारत में देखा जा सकता है। 

Similar News