महिलाओं से जुड़ी हर समस्याओं का होगा निस्तारण, महिला सम्मान कक्ष का डीजीपी ने किया उद्घाटन
लखनऊ। अब महिलाओं से जुड़ी हर समस्याओं का निस्तारण होगा। महिलाएं अपनी गोपनीयता रखते हुए समस्याएं पुलिस तक साझा कर सकेंगी। राजधानी में रविवार को डीजीपी ओपी सिंह ने पत्नी राजधानी के 15 थानों में रविवार से महिला सम्मान कक्ष का गठन किया गया। इसकी शुरुआत डीजीपी ओपी सिंह ने गोमतीनगर थाने में महिला सम्मान कक्ष के उद्घाटन के साथ की। इस दौरान डीजीपी की पत्नी नीलम सिंह भी मौजूद रहीं। वहीं, आइजी सुजीत पांडेय, एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी नार्थ अनुराग वत्स, सीओ गोमतीनगर चक्रेश मिश्रा सहित तमाम महिला पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
गोमतीनगर थाने में महिला सम्मान कक्ष के उद्घाटन के साथ ही महिला सब इंस्पेक्टर पूजा गुप्ता को प्रभारी बनाया गया। आइजी सुजित पाडेय ने बताया कि छह माह से 50 पुलिसकर्मियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है कि वह आगंतुकों से कैसे बात करें। महिला सुरक्षा रजिस्टर भी रखा गया है। आने वाले समय में 1090 से महिला सम्मान कक्ष को जोड़ने का काम किया जाएगा।