अख‌िलेश ने व‌िधानसभा में लगवाई 'बुआ' मायावती सह‌ित ये सारी तस्वीरें

Update: 2016-08-29 17:22 GMT

उत्तर प्रदेश विधानसभा में उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास को संजोकर रखने के ल‌िए से प्रदेश में अब तक 21 मुख्यमंत्रियों, 18 विधानसभा अध्यक्षों के साथ महात्मा गांधी की आदमकद पोर्ट्रेट लगवाई गई है। यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने विधानसभा में सोमवार को इन ‌तस्वीरों का अनावरण किया। इस पिक्चर गैलरी में यूपी के पहले से लेकर अब तक के मुख्यमंत्रियों की ऑयल पेंटिंग लगाई गई हैं। ये तस्वीरें पद्मश्री विजेता कृष्णा कन्हाई और यशभारती विजेता गोविंद कन्हाई ने बनाई हैं। चित्रकार कृष्ण कन्हाई ने बताया कि सीएम अखिलेश यादव के कहने पर 40 तस्वीरें बनाई गई हैं। इनमें से 38 चित्र कृष्ण कन्हाई और दो चित्र गोविंद कन्हाई ने बनाए हैं। 


प्रदेश सरकार ने ये पोर्ट्रेट गैलरी विधानसभा भवन के मुख्यद्वार के पास बनवाई है। कृष्ण कन्हाई ने बताया कि ये चित्र एक साल में बनकर तैयार हुए हैं।इस गैलरी में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद वल्लभ पंत, सम्पूर्णानंद, चंद्रभानु गुप्ता, सुचेता कृपलानी, चौधरी चरण सिंह, त्रिभुवन नारायण सिंह, कमलापति त्रिपाठी, हेमवती नंदन बहुगुणा, नारायण दत्त तिवारी, राम नरेश यादव, बनारसी दास, विश्वनाथ प्रताप सिंह, श्रीपति मिश्र, वीर बहादुर सिंह, मुलायम सिंह यादव, कल्याण सिंह, जगदंबिका पाल, मायावती, रामप्रकाश गुप्त, राजनाथ सिंह और वर्तमान सीएम अखिलेश यादव की ऑयल पेंट‌िंग लगाई गई हैं।

Similar News