राजा दशरथ समाधि स्थल पर भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, 5 मार्च को होगा फाइनल मुकाबला

Update: 2026-03-01 07:54 GMT

अयोध्या। राजा दशरथ समाधि स्थल पर आज भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज सेवी संस्थान अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के बाद उन्होंने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया।

इससे पूर्व उन्होंने समाधि स्थल स्थित मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेश यादव ने कहा कि राजा दशरथ समाधि स्थल पर क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन से क्षेत्र के खिलाड़ियों में आपसी भाईचारा और एकता की भावना मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल का भी अत्यंत महत्व है। जब युवा खेल गतिविधियों में भाग लेते हैं तो वे शारीरिक रूप से फिट रहते हैं और स्वस्थ शरीर से पढ़ाई में भी मन लगता है।

उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजकों एवं सभी टीमों को शुभकामनाएं और बधाई दी।

आज खेले गए पहले मैच में अयोध्या और पूरा बाजार की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 5 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में सुरेश यादव का स्वागत राजा दशरथ समाधि स्थल मंदिर के पुजारी संदीपदास जी महराज एवं सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार मांझी ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर आयोजक अर्जुन, राम सिंह, सोमई निषाद, दुर्गेश मांझी, उत्तम मांझी, विनय मांझी, विनय, पंकज सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Similar News