ललई यादव समेत निर्दोषों पर फर्जी मुकदमा वापस नहीं हुआ तो होगा जेल भरो आंदोलन:धर्मेंद्र मिश्रा
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के लोहियावाहिनी के जिला अध्यक्ष धर्मेद्र मिश्रा ने कहा सभी कायदे कानून और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर खुटहन क्षेत्र पंचायत के प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कराने और पुलिस प्रशासन के मूकदर्शक बना रहा। भाजपा समर्थिक अपना दल सांसद उनके बेटे तथा समर्थक गाड़ियों में असलहे लेकर नियम कानून की धज्जियाँ उड़ा रहे थे। लेकिन ना ही अब तक कोई कार्यवाही हुयी ना ही गिरफ्तारी, हमारे जनपद के लोकप्रिय नेता पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव 'ललई' पर साजिशन फँसाया जा रहा है। उनके ही ऊपर प्राणघातक हमला किया। डी.एम. एवं एस.पी. से शिकायत करने का कोई असर नहीं हुआ। उल्टे श्री ललई पर गंभीर धाराएं लगाकर 3 मुकदमें कायम कर दिये गये। निकाय चुनाव को देखते हुये हम शांत बैठे है। लेकिन जल्द से जल्द ललई यादव के ऊपर लगे फर्जी मुकदमे वापस नही हुआ तो युवा जेल भरो आंदोलन करेगा। योगी सरकार के इस तानाशाही रवैये को उनकी ही भाषा मे जवाब देने को तैयार है और हर तरीके से लड़ाई लड़ी जाएगी। आर-पार का संघर्ष होगा। इसमें पूरे प्रदेश के सपाई लोग बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करेगा। पुलिस ने निर्दोष लोगो को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब जुल्म करने पर उतर आई है। की प्रधानो को जबर्दस्ती फंसा दिया गया है। मतदान के दौरान वे ब्लाक पर गए ही नहीं थे। जल्द न्याय नहीं मिला तो ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।