भाजपा सरकार केवल गुंडई पर आमादा,ललई यादव को पुलिस प्रशासन प्रताड़ित कर रही है -रामगोविन्द चौधरी
लखनऊ। यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने आज जौनपुर में ब्लाक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव पर सपा विधायक ललई यादव सहित कई नेताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन प्रतापगढ़ के सांसद कुंवर हरिवंश सिंह का समर्थन कर रही है। सपा मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस हाल में अविश्वास प्रस्ताव के दिन हुई घटना का वीडियो मीडिया को दिखाया। भाजपा की सरकार केवल गुंडई पर आमादा है। सपा सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेगी। ललई यादव विधायक की रिपोर्ट नहीं लिखी गई। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से की जा रही गिरफ्तारियों में यादव जाति को निशाना बनाकर की जा रही कार्रवाई से जिम्मेदार लोग जातीय संघर्ष के बीज बो रहे हैं
गौरतलब है कि प्रतापगढ़ के सांसद हरिवंश सिंह की विभिन्न गाड़ियों में रखे गए असलहों का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है लेकिन उन पर अभी तक कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है निर्वतमान ब्लाक प्रमुख के पुत्र राजीव कुमार के द्वारा ऑनलाइन प्राथमिक दर्ज करायी है। कि जिला प्रशासन अभी समीक्षा कर रहा है. निर्दोष जनता को अगर परेशान किया जा रहा है। प्रशासन के प्रति जनता में असंतोष फैला रहा है। जिससे सामाजिक समरसता में अविश्वास की भावना पैदा हो रही है।
सरकार इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए। प्रेस कांफ्रेंस में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम,सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप, सुनील यादव "साजन" , राजपाल कश्यप ,सपा कार्यालय सचिव अरविन्द सिंह एम एल सी उपस्थित रहे।