बाईक से हिन्दू और मुस्लिम नेताओं ने किया सपा का गुणगान - वासुदेव यादव

Update: 2016-05-09 01:51 GMT
 

अयोध्या। राम नगरी में आज पहली बार करतलिया मंदिर के अधिकारी महंत रामदासजी महाराज और सपा नेता मो इश्तियाक ने बाईक से नगर का भ्रमण कर आपसी सद्भाव और भाई चारे का मिशाल पेश की। भगवापेषधारी रामदास और सपाई रंग में रंगे सपा नेता मो इश्तियाक को देखकर कुछ लोग दंग रहे, लेकिन दोनों के द्वारा नगर में जो भ्रमण करके सपा के गुणगान किया गया उसको सभी ने खूब सराहा।

इस दौरान रामदास ने कहा कि अयोध्या का विकास सपा की देन है। इतना विकास सपा वन राज्य मंत्री पवन पाण्डेय ने कराया है कि साधु संत और आम जनता सपा सरकार के कार्यो खुश है। देश में आपसी सद्भाव की मिशाल सपा ने कायम की है, जो पार्टी आपस में फूट डालो नीति करो को बढ़ावा दे रही है। आज उससे साधु संतों का विश्वास उठ गया हैं। उन्होंने कहा कि देश तरक्की की ओर आपसी सद्भाव और भाईचारे के द्वारा ही बढ़ सकती है। राम नगरी आपसी सद्भाव की धु्रवी हैं। इसलिए हम दोनों ने नगर में बाईक से गली-चैराहों पर जाकर सपा की जनहित योजनाओं का प्रचार और गुणगान किए, ताकि 2017 में पुनः सपा की सरकार देश में बने और देश की जनता का भला हो सके।

Similar News