समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर " महिला सम्मान एवं युवा जागरूकता साईकिल यात्रा " निकाली

Update: 2021-11-25 06:45 GMT

विधानसभा हंडिया की पूर्व प्रत्याशी निधि यादव (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी महिला सभा) के नेतृत्व में पहली बार प्रदेश में लगभग 3हजार से अधिक महिलाओं ने चलाई साईकिल!

हंडिया : समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर साइकिल यात्रा के जरिये महिलाओं ने शक्ति प्रदर्शन किया. यही नहीं, विधानसभा हंडिया की पूर्व प्रत्याशी निधि यादव (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी महिला सभा) कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए 400 सीट जीतने का दावा किया .

वहां मीडिया को संबोधित करते हुए निधि यादव ने सरकार पर तमाम आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह जनता का साथ मिल रहा है अब उन्हें लगता है कि उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी 400 सीटें जीत जाएगी. पहले हमारे नेता अखिलेश यादव  350 सीटों पर जीत की बात कहते थे लेकिन अब वह भी 400 सीटों पर जीत की बात कह रहे हैं. उन्होंने कहा कि, साइकिल यात्रा के साथ ही अब उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की लहर शुरू हो गई है 




 



Similar News