सपा विधायक हाजी मौहम्मद फहीम इरफान ने कांवड़ियों का किया सेवा सत्कार

Update: 2025-07-13 11:32 GMT


बिलारी। नगर के डाक बंगला के निकट स्थित सपा कैम्प कार्यालय पर सावन में ब्रजघाट से जल लेकर आ रहे कावंड़ियों को रोककर सपा विधायक हाजी मौहम्मद फहीम इरफान ने सेवा सत्कार किया। सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान दोपहर में जौहर की नमाज अदा करके लौटे रहे थे, तभी उन्होंने मुरादाबाद आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों से कैम्प कार्यालय पर विश्राम के लिए आग्रह किया, उसके बाद कावंड़ियों को बैठाकर उन्हें जलपान कराया और उन्होंने फल खिलाएं। इस दौरान सपा विधायक हाजी मौहम्मद फहीम इरफान ने कांवड़ियों से उनकी धार्मिक यात्रा के बारे में पूछा। इस दौरान सपा विधायक हाजी मौहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि बिलारी विधानसभा गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल है। यहां सब लोग मिलजुलकर रहते है और एक दूसरे के पर्वों में शरीक होते है। कहा कि मेरे वालिद ए मोहतरम बिलारी के प्रथम विधायक मरहूम हाजी मौहम्मद इरफान भी शिव भक्तों और कावंड़ियों की सेवा करते थे। कहा कि हम सब एक है और हमें सर्वधर्मों का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर राजकुमार कश्यप, सद्दाम सैफी ग्राम प्रधान, महबूब प्रधान, कय्यूम पाशा, मुन्ने इदरीसी, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

वारिस पाशा

Similar News