प्रयागराज: माफिया अशरफ के पूर्व गनर इरफान गद्दी की सरेआम हत्या, बीच सड़क पर सीने में मारी गोली

Update: 2026-04-09 08:47 GMT

प्रयागराज के करेली में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई के साथ जुड़ा रहा और दोनों का प्राइवेट गनर रहा इरफान गद्दी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. अज्ञात हमलावरों ने उस समय इरफान को गोली मार दी, जब वह घर से बाहर चाय पीने आया था. उसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ उसपर गोलियां बरसा दी.

सीने में मारी गईं गोलियां

जानकारी के मुताबिक, करेली के गौस नगर में इरफान गद्दी अपने घर से कुछ दूरी पर चाय पीने के लिए आया था. तभी दो बाइक पर बदमाश आए और उसके सीने में गोली मार दी और फरार हो गए. गोली लगते ही इरफान बीच सड़क पर ही तड़पने लगा. काफी देर बाद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

अतीक-अशरफ की सुरक्षा में बन्दूक लेकर चलता था

बताया जा है की मृतक इरफ़ान गद्दी माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की सुरक्षा में बन्दूक लेकर चलता था. इसी के साथ वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी किया करता था. माना जा रहा है कि जमीनी विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आशिफ दुर्रानी सहित एक अन्य पर केस दर्ज किया है.

इस घटना के बाद DCP सिटी मनीष कुमार शांडिल और एडिशनल डीसीपी राजकुमार मीणा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. पुरानी रंजिश में भी हत्या की बात की जा रही है. डीसीपी मनीष संडिल्य ने इस मामले को लेकर बताया, पुलिस पुरानी रंजिश सहित हर पहलुओं पर जांच कर रही है. कई सुराग हाथ लगे हैं. जल्द ही केस का खुलासा किया जाएगा.

Similar News