वासुदेव यादव
अयोध्या। पुलिस उप-महानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या दीपक कुमार के द्वारा अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज अयोध्या कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस दौरान बलात्कार के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को अयोध्या कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत से गिरफ्तार किया गया।
क्षेत्राधिकारी अयोध्याआरके राय के कुशल पर्यवेक्षण व नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली अयोध्या आशुतोष मिश्र, उप निरीक्षक रामेंद्र वर्मा मय हमराह सद्दाम ब्रिजेस के द्वारा गिरफ्तार किया गया।
थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुअसं 814/20 धारा 376,504,506 भादवि मे वांछित अभियुक्त सन्दीप पुत्र घिर्राउ निवासी जोगियाना रानोपाली थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभि0 का विवरण
1. सन्दीप पुत्र घिर्राउ निवासी जोगियाना रानोपाली थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या
गिरफ्तार करने वाली टीम
2. प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्रा
3. वउनि रामेन्द्र वर्मा
4. का0 सद्दाम
5. का0 बृजेश यादव