महादेव की काशी में ईद का जश्न, मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की गई नमाज

Update: 2026-03-21 12:01 GMT

घाटों के शहर वाराणसी में शनिवार को ईद का जश्न मनाया जा रहा है। सुबह से मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह सात बजे से नमाज अदा करने का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान लकदक पोशाक में बड़े से लेकर बच्चे तक दिखे। मुबारकबाद और दावतों का सिलसिला भी शुरू हो गया है जो रात तक चलेगा

बता दें कि शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज और चांद के दीदार के साथ मोमिन खुशी से झूम उठे और काशी खुशियों से गुलजार हो गई। चांद देखते ही लोगों ने जहां एक दूसरे को चांद मुबारक और ईद मुबारक की मुबारकबाद दी, वहीं पटाखे फोटे गए और आतिशबाजी हुई।

शुक्रवार को रमजान के तीस रोजे पूरे हो गए। वहीं आज उन रोजों और इबादत के तोहफे में दी गई ईद की खुशियां मनाई जा रही है। शुक्रवार को शाम ढलते ही चांद के दीदार के लिए मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में काफी चहल-पहल रही। जैसे ही चांद दिखा सभी के चेहरे खिल उठे। बच्चों में खासा उल्लास दिखा। शहर में सुबह से ईद की नमाज को लेकर मस्जिदों और ईदगाहों में बजूखाने, चटाइयां आदि की तैयारी में कमेटियां जुटी रहीं।

ईरान के सुप्रीम लीटर अय्यातुल्लाह अली खामनेई के युद्ध में मारे जाने पर शिया जमात ईद सादगी से मना रहा है। बांह में काली पट्टी बांधें दिख रहे। मुनाजिर अली मंजू ने बताया कि दावतों व ईद मिलन की पार्टियां नहीं की जा रही हैं। सादगी से ईद मनाई जा रही है। 

Similar News