रिपोर्ट : ओ पी श्रीवास्तव
जनपद चंदौली के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बसीला गांव के समीप चैनपुरवा तालाब में शनिवार को किशोरी का शव उतराया मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद ,सदर सीओ कुंवर प्रभात सिंह एवं सदर कोतवाल ब्रिजेशचंद्र तिवारी मयफोर्स सहित मौके पर पहुंच गए। जांच-पड़ताल कर पुलिस शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दी।
जानकारी के अनुसार चैनपुरवा गांव निवासी चंद्रिका यादव की 16 वर्षिय पुत्री ममता किसी से मोबाइल पर बातचीत कर रही थी। मां ने मोबाइल छीनकर किशोरी को डाट लगाई। इससे किशोरी नाराज होकर शाम को शौच जाने के बहाने घर से बाहर निकल गई। और सुबह तक वापस न आने और खोजबीन से हारकर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने किशोरी का पता लगाने की कोशिश की लेकिन पता चल नहीं पाया।शनिवार की देर शाम बसीला गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित चैनपुरवा गांव के तालाब में शव उतराया मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। किशोरी की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजन रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
इस बाबत कोतवाल बृजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी शुक्रवार की रात से ही गायब थी। परिजनों ने उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसकी खोजबीन की जा थी थी।लेकिन तालाब में शव उतराया मिला। मामले की छानबीन की जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार गले पर उसके रस्सी के निशान प्रतीत हो रहे थे। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।