6 से 8 फरवरी तक बहराइच में चलेगा गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा अभियान

Update: 2026-02-01 11:11 GMT

गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 का छठा चरण बहराइच से होगा शुरू

बहराइच। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO) द्वारा संचालित गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 का शुभारंभ 6 फरवरी से बहराइच जनपद में किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत 6 व 7 फरवरी को जनपद के 38 सीमावर्ती गांवों में चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे, जबकि 8 फरवरी को किसान डिग्री कॉलेज परिसर में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा।

यह जानकारी NMO की जिला अध्यक्ष डॉ. सारिका साहू ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इस सेवा यात्रा में केजीएमयू, आरएमएल, एसजीपीजीआई और महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

डॉ. सारिका साहू ने कहा कि “राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करने वाले प्रहरी हों या वहां निवास करने वाले वनवासी बंधु, उनका स्वास्थ्य ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है।” इसी संकल्प के साथ NMO और श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास विगत पाँच वर्षों से दुर्गम व सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा रहे हैं। यह यात्रा अपने छठे सोपान पर है और बनवासी क्षेत्रों में आधुनिक चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखने जा रही है।

स्वास्थ्य सेवा यात्रा के संयोजक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष 20,000 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने जानकारी दी कि मिहींपुरवा विकासखंड के 22 सीमावर्ती गांवों— विष्णापुर अंबा, फकीरपुरी, वर्दियां, सलारपुर मूर्तियां, भगड़िया, गोपिया, जोगनिया, करमोहना, कांजीबाग, अयोध्या गांव, हरखापुर, रामपुरवा, सुजौली, चहलवा, चितलहवा, गौरापिपरा, सोगवा, पड़रिया, मटेरीकला, सोहनी बलई, मदारिया एवं धरमापुर—में 6 व 7 फरवरी को चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे।

इसी क्रम में बाबागंज विकासखंड में 6 फरवरी को बाबागंज, मिहीपुरवा, गोकुलपुरवा, रामबख्शपुरवा, भगवानपुर करिंगा, जैतापुर, खैरनिया, रामपुर गंगापुर तथा 7 फरवरी को जमदान, सिरसिया, राजा गांव, रामनगर गुलरिया, सामलगांव, बेलवरिया, माधवपुर रघुनाथ और इटहा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे।

8 फरवरी को किसान डिग्री कॉलेज परिसर में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से डॉ. एस.पी. सिंह, डॉ. विकास मिश्रा, डॉ. बृजेश शुक्ला, डॉ. दिव्येश बरनवाल, डॉ. मनीष शुक्ला, डॉ. रामेंद्र त्रिपाठी, डॉ. अमिताभ मिश्रा, डॉ. दिवाकर दत्त त्रिपाठी, डॉ. उपेंद्र वर्मा, डॉ. रामकुमार, विभाग प्रचार प्रमुख अतुल गौड़ एवं जिला प्रचार प्रमुख विपिन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: