18 साल का आशिक, गर्लफ्रेंड 51 की: मां की मोहब्बत की दुश्मन बनी अपनी ही बेटी

Update: 2024-12-22 11:27 GMT

कानपुर के भीतरगांव इलाके में प्रेम प्रसंग का एक अजब-गजब मामला सामने आया। इसमें 51 साल की महिला अपने 18 साल के प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला के चार बच्चे हैं, बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। फरार होने के बाद विवाहित बेटी ने फरार हुई मां की इधर उधर खोजबीन करना शुरू किया।


जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित किया। पुलिस भी बिना समय गवाएं मौके पहुंची, तो दोनों घर में मौजूद मिले। फिर थाने में महिला और प्रेमी दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। फिलहाल पुलिस ने दोनों को समझाकर उनके परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया।

चार बच्चों की मां है महिला

साढ़ थाने के कुड़नी इलाके के एक गांव निवासी महिला चार बच्चों की मां है। उसका पति बाहर प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी बड़ी बेटी विवाहित है, तीन बच्चे घर में रहते हैं। उसके गांव से तकरीबन पांच किलोमीटर दूर बसे दूसरे गांव के 18 साल के लड़के से जान पहचान हो गई।

खेतों में दोनों चुपके से मिलने लगे

इसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच में प्यार परवान चढ़ने लगा। प्रेमी युवक के घर आने पर महिला के बच्चे विरोध करने लगे और लाठी-डंडे से पीटने की धमकी दी। कभी कभार खेतों में जाकर दोनों चुपके से मिलने लगे। फिर बच्चों ने मां पर नजर रखनी शुरू कर दी।

विवाहित बेटी मां की खोजबीन करती रही

साढ़ पुलिस के मुताबिक महिला उस लड़के के साथ तीन दिन पहले फरार हो गई और उसका कोई अता पता नहीं चला। महिला की विवाहित बेटी मां की खोजबीन के लिए लगी रही। तभी उसे जानकारी मिली कि फरार हुई मां उसी लड़के के घर में मौजूद है।

महिला और प्रेमी साथ रहने की जिद करने लगे

विवाहित बेटी ने साढ़ पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला अपने प्रेमी के घर में ही मिल गई। पुलिस ने प्रेमी जोड़े के घरवालों को थाने बुलाया। थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई। महिला और प्रेमी दोनों एक साथ रहने की जिद करने लगे।

प्रेमी युवक की दो बहनें और मां हैं

इस पर पुलिस ने समझा बुझाकर दोनों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। जिस प्रेमी के घर महिला तीन दिन से रह रही थी, उस घर में प्रेमी युवक की दो बहनें और मां भी रहती थीं। इस मामले की इलाके में हर कोई चर्चा कर रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: