अयोध्या। रामनगरी अयोध्या धाम के निरं कारपुर निकट महोबारा बाईपास स्थित चटोरी ढाबा का रविवार को विधिवत शुभारंभ किया गया।शुभारंभ अवसर पर प्रोपराइटर अमरजीत मौर्या ने बताया कि यह प्रतिष्ठान उनके वरिष्ठ बड़े भाई हमारे मार्ग दर्शक अमित गुप्ता उर्फ शनि गुप्ता तथा अयोध्या अकैडमी के प्रबंधक प्रदीप तिवारी एवं श्याम शुक्ला के सहयोग व मार्गदर्शन से शुरू किया गया है अमरजीत मौर्या ने कहा कि उनका ग्रुप लंबे समय से राम भक्तों एवं अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में निरंतर लगा हुआ है। ग्रुप द्वारा राम मंदिर के समीप पहले से ही नमो नमो रेस्टोरेंट, चटोरी, चटोरी 2.2, पराग मिल्क बार एंड कैफेटेरिया का सफल संचालन किया जा रहा है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन का लाभ ले रहे हैं उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में श्रद्धालुओं को स्वच्छ, शुद्ध एवं किफायती शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराना ग्रुप की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से निरंकरपुर बाईपास पर चटोरी ढाबा की शुरुआत की गई है, ताकि अयोध्या आने-जाने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें प्रोपराइटर ने बताया कि चटोरी ढाबा की स्थापना में अभिनव श्रीवास्तव, रिंकू यादव का विशेष सहयोग रहा। ढाबा में साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता और ग्राहकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।
यहां पारंपरिक स्वाद के साथ शुद्ध शाकाहारी व्यंजन उचित दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही परिवारों और यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बैठने की बेहतर व्यवस्था की गई है साथ ही साथ रूम की व्यवस्थाएं हैं
जबकि अमित गुप्ता उर्फ शनि गुप्ता ने कहा कि हनुमान जी महाराज की असीम कृपा से ग्रुप में एक और रेस्टोरेंट जुड़ा है। भविष्य में भी राम भक्तों की सेवा को लक्ष्य बनाकर सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
शुभारंभ अवसर पर प्रेमनाथ माझी, रुपिंदर यादव, सावन, वासुदेव , महानगर पूर्व अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, वरिष्ठ व्यापारी बीजेपी नेता अमल गुप्ता , ओम प्रकाश पांडे, अमिताभ श्रीवास्तव , आशा मोटर के प्रबंधक प्रशांत सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, शुभचिंतक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।