खालिस्तानी आतंकियों का CCTV फुटेज, होटल में छिपे थे चार लोग... पुलिस की नजर अब इस युवक पर

Update: 2024-12-25 12:17 GMT

पीलीभीत। पीलीभीत में सोमवार को हुए मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तानी आतंकी गुरविंदर, वीरेंद्र, जसनप्रीत का एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला है। तीनों आतंकी पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर हमला करने के बाद पूरनपुर के होटल हरजी में रुके थे।

सीसीटीवी फुटेज में तीनों खालिस्तानी आतंकी दिखाई दे रहे हैं। साथ ही एक अन्य युवक भी दिख रहा। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल, होटल मैनेजर को थाने लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि होटल मालिक पंजाब का रहने वाला है।

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: